Haryana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को हरियाणा में AAP के गारंटी पत्र की घोषणा कर दी। यह घोषणा ऐसे समय पर आई है, जब आम आदमी पार्टी ने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में चुनाव अभियान शुरू किया है। इन सभी गारंटी में 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति, सभी के लिए मुफ्त इलाज, बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियां, महिलाओं के लिए हजार रुपए प्रतिमा, बच्चों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली मुफ्त शिक्षा शामिल है।
विधानसभा चुनाव प्रचार-
सुनीता केजरीवाल ने वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान के साथ पंचकूला में ही घोषणा की। शनिवार को आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। अरविंद केजरीवाल जो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी है। वर्तमान में समाप्त कर दी गई दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में न्यायिक हिरासत में हैं।
हरियाणा की जनता के नाम केजरीवाल की 5 गारंटी 🔥💯
CM @ArvindKejriwal जी की धर्मपत्नी @KejriwalSunita जी ने मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी सांसद @SanjayAzadSln जी व सांसद @SandeepPathak04 जी की मौजूदगी में हरियाणा की जनता के लिए जारी की 'केजरीवाल की गारंटी' 👇💯
बदलेंगे हरियाणा का… pic.twitter.com/RuxUgXmY85
— AAP (@AamAadmiParty) July 20, 2024
सुनीता केजरीवाल-
उनकी पत्नी सुनीता ने हालिया लोकसभा चुनाव में हरियाणा, दिल्ली और गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संबोधन के दौरान सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में आप सरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला जैसे मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना, सरकारी स्कूलों के विकास।
ये भी पढ़ें- हरियाणा की जनता सरकार से मांग रही है जवाब: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी पर तीखा प्रहार
जीरो से शुरुआत-
उन्होंने हरियाणा के हिसार में साधारण शुरुआत से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने तक के अपने पति के सफर की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगी वह एक लड़का देश की राजधानी पर राज करेगा, यह कोई छोटी बात नहीं है। यह किसी चमत्कार से काम नहीं। मुझे लगता है कि भगवान जरूर चाहते हैं कि वह कुछ बड़ा करें। अरविंद जी ने जीरो से शुरुआत की है, अपनी पार्टी बनाई और दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने वह काम किया जो बड़े-बड़े नेता नहीं कर पाए। देश भर में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से पहचानते हैं।
ये भी पढ़ें- Haryana में बीजेपी की नई रणनीति, जाटों को दरकिनार कर चुनाव जीत पाएगी पार्टी?