Vinesh Phogat: भारत की स्यार पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद से लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित हो जाने के बाद भाजपा के सांसद का कहना है कि यह देश के लिए नुकसान है, फेडरेशन इस बात पर विचार करेगा और देखेगा कि मामले में क्या कुछ किया जा सकता है।
अयोग्य घोषित-
विनेश फोगाट को बुधवार की सुबह वेटिंग में उनके 50 किलोग्राम भार से कुछ ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मामले में भारत से हस्तक्षेप की मांग की है।
देश का अपमान-
संजय सिंह का कहना है कि यह विनेश का नहीं देश का अपमान है। विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थीं। उन्हें 100 ग्राम ओवर वेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना, घोर अन्याय है। संजय सिंह का कहना है कि पूरा देश विनेश फोगाट के साथ खड़ा है। भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करें, अगर बात न मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करें।
ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat: जिसे अपने ही देश के सिस्टम से माननी पड़ी हार, उसने किया देश का नाम रोशन, बजरंग पूनिया ने कहा..
पहली भारतीय महिला-
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुधवार को महिलाओं के 50 किलोग्राम फाइनल से पहले ज्यादा वजन पाए जाने की वजह से पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने मंगलवार की रात कॉम्पटीशन में स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था। भारत के एक कोच ने कहा कि आज सुबह उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और इसकी अनुमति नहीं देते नियम। जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Olympics 2024: खेलो इंडिया के तहत हरियाणा और पंजाब के साथ अन्याय! जबकि गुजरात और यूपी को…
 
					 
							 
			 
                                 
                             