Sunita Williams and Butch Wilmore: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेस ले जाने वाला बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट धरती पर वापस लौट आया है। बीते 5 जून को दोनों ही अंतरिक्ष यात्री नासा के मिशन के तहत बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में गए थे। मिशन के प्लान के मुताबिक, वह 14 जून को पृथ्वी पर वापस आने वाले थे। लेकिन स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से उनकी घर वापसी नहीं हो पा रही है। बाद में नासा ने ऐलान किया, कि दोनों यात्री अगले साल स्पेस एक्स के विमान से धरती पर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन-
नासा ने स्टारलाइनर के धरती पर लौटने की जानकारी एक्स पर शेयर की है। इस जानकारी के मुताबिक, स्पेसक्राफ्ट 6 सितंबर को भारतीय समय के मुताबिक 3:30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था, जो की 7 सितंबर की सुबह पर 9:32 बजे अमेरिकी प्रांत न्यू मैक्सिको के व्हाइट एंड स्पेस हर्बल पर लौट गया। स्टारलाइनर को इससे धरती की सतह पर लौटने में 44 मिनट का समय लगा।
स्पेसएक्स से मदद-
दुनिया के हर वैज्ञानिक की नजर इस मिशन पर टिकी हुई थी। नासा के मिशन के मुताबिक, भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में सिर्फ 8 दिन रहना था। लेकिन विमान खराब होने की वजह से वह वापस धरती पर नहीं ले लौट पाए। हालांकि नासा ने बाद में अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से मदद मांगने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें- उद्घाटन के दिन ही मॉल में भीड़ ने की लूटपाट, पाकिस्तान के ड्रीम बाज़ार..
कहां हैं दोनों एस्ट्रोनोट-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल फरवरी में दोनों ही अंतरिक्ष यात्री स्पेस एक्स के स्पेसक्राफ्ट से धरती पर वापस आ जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर दोनों ही अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी में रह रहे हैं और एक्सपीडिशन 71/72 के हिस्से के रूप में अपना काम कर रहे हैं। अब वह फरवरी 2025 में वापस पृथ्वी पर लौटने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स और बुच की वापसी में हो सकते हैं ये तीन भयानक हादसे, भाप बनकर उड़ सकते..