Expressway: अगर आप भी हरियाणा में रहते हैं या आपका दिल्ली से हरियाणा आना जाना लगा रहता है। इसके साथ ही अगर आप जाम से परेशान रहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। हरियाणा को जल्द ही तीन और नए हाईवे मिलने वाले हैं। इन तीन नए राजमार्गों का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत होने वाला है। यह हाईवे पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच में बनाए जाएंगे। केंद्र ने इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
जीटी रोड पर ट्रैफिक का लोड कम-
इन Expressway के बनने के बाद जीटी रोड पर ट्रैफिक का लोड कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली और अंबाला के बीच में यमुना किनारे एक नया हाईवे बनने से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी 2 से ढाई घंटे कम हो जाएगी। जिससे यमुना किनारे हाईवे बनने की सही जीटी रोड पर ट्रैफिक का जवाब काम होगा।
राजमार्गों का इस्तेमाल-
नए राजमार्गों का इस्तेमाल हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, पंजाब और जम्मू कश्मीर के बीच आने जाने के लिए किया जाएगा। नई दिल्ली से अंबाला तक नया हाईवे बनेगा। यह पंचकूला से यमुनानगर तक एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा। पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनेगा।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस में अशोक तंवर अचानक वापस आने से नाराज़ हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा? दोनों में 36 का आंकड़ा..
सीधे कनेक्टिविटी-
इससे बीकानेर से मेरठ को सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी इन एक्सप्रेसवे पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट स्वीकृत होने के बाद टेंडर जारी कर हाईवे का निर्माण शुरू किया जाएगा। जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी डीपीआर तैयार करना शुरू कर देंगे।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों अनिल विज को आधी रात में भरना पड़ा बिजली का बिल? जानें