आप सभी ने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि रोजाना एक सेब आपको डॉक्टर से यानी सभी बिमारियों से दूर रखता है। ये बात भी सभी जानते है कि सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन्स होने के साथ-साथ अन्य कई फायदे भी होते है। लेकिन आप ये जानते एक सेब के खाने के साथ-साथ आप लगभग 10 करोड़ बैक्टीरिया निगल रहे हैं। जी हां, हाल ही में एक रिसर्च में ये बेहद चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।
‘जर्नल फ्रंटियर्स इन माइक्रोबायोलॉजी’ में छपी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक सेब में लगभग 100 मिलियन यानी 10 करोड़ बैक्टीरिया होते हैं। ये सेब पर मौजूद माइक्रोब्स होते है। लेकिन ये माइक्रोब्स अच्छे और बुरे दो तरह के हो सकते है और ये सेब की पैदावार पर निर्भर करता है कि उनकी उगाई किस तरह की जा रही है।
वहीं, रिसर्चर का कहना है कि ज्यादातर माइक्रोब्स सेब के भीतर मौजूद होते हैं, लेकिन उनकी मात्रा आप जिस भाग को खाते हैं, उस पर निर्भर करती है। रिसर्च में कहा गया है कि अगर आप ऑर्गैनिक तरीके से उगाए गए सेब खाते हैं, तो उनमें विविध और संतुलित बैक्टीरिया होते हैं, जो उन्हें पारंपरिक सेब की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और स्वादिष्ट बनाते हैं।
रिपोर्ट: देश की 70-90 फीसदी आबादी में है ‘विटामिन डी’ की कमी
इसी रिसर्च में ऑस्ट्रिया के ग्रैज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी के प्रोफेसर गेब्रियल बर्ग का कहना है कि हमारे खाने में मौजूद बैक्टीरिया, फंगी और वायरस हमारे पेट में थोड़े समय के लिए जमा हो जाते हैं। खाना पकाने के दौरान इनमें से ज्यादाकर मर जाते हैं, इसलिए कच्चे फल और सब्जी इन माइक्रोब्स के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
इस अध्ययन में पारंपरिक स्टोर से खरीदे गए सेब और ऑर्गैनिक सेब में मौजूद बैक्टीरिया की तुलना की गई है। दोनों प्रकार के सेबों का अध्ययन करने पर पता चलता है कि 240 ग्राम सेब में लगभग 10 करोड़ बैक्टीरिया होते हैं। ज्यादातर बैक्टीरिया सेब के बीजों में होते हैं और बाकी सेब के छिलके में होते हैं।