भारतीय टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में इतिहास रच दिया। बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। जिससे अभी तक भारत के केवल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ही हासिल किया था। कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित ने रचा इतिहास-
वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 27 परियोंं में 1500 रन बनाकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जबकि विराट कोहली ने 34 परियोंं में 1500 रन बनाएं। इस तरह से रोहित शर्मा सबसे तेज 1500 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने 49वां शतक जड़ अपने फैंस को दिया शानदार रिटर्न गिफ्ट
रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड के अलावा वर्ल्ड कप में एक और रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 51 छक्के जड़े, इसके साथ ही वेस्टइंडीज के शानदार बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। जी हां, इस से पहले क्रिस गेल के नाम 49 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा ने 4 छक्के जड़े। जिसके बाद वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित शर्मा के नाम 51 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बाद इस सूची में ग्लेन मैक्सवेल के नाम 43 छक्के दर्ज है।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli: वानखेड़े का ‘किंग’ हैं विराट, शानदार आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान