Air Canada: हाल ही में मोरक्को से मोंट्रियल जाने वाली एक फ्लाइट को यात्री के कंबल मांगने पर रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट एयर कनाडा की थी। मोरक्को से कनाडा जा रही फ्लाइट AC73 में यात्री ने ज्यादा ठंड लगने की वजह से कंबल मांग लिया। इसके बाद महिला फ्लाइट अटेंडेंट यात्री पर भड़क गई और इस घटना का वीडियो भी अन्य यात्रियों ने बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला फ्लाइट अटेंडेंट फ्रेंच और इंग्लिश में चिल्लाते हुए दिखाई दे रही है।
यात्री को लगी ठंड (Air Canada)-
दरअसल बात यह है कि विमान में ज्यादा एयर कंडीशनिंग की वजह से यात्री को ठंड लगने लगी। जिसकी वजह से उसने फ्लाइट अटेंडेंट्स से कंबल मांग लिया। लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट्स ने उल्टा यात्री पर ही भड़काना शुरू कर दिया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला इतना ज्यादा बढ़ गया, कि फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री को विमान से उतरने तक को कह दिया।
फ्लाइट अटेंडेंट-
वहीं महिला फ्लाइट अटेंडेंट से यात्री ने कहा कि आप अच्छे से व्यवहार करोगे या हम उतर जाएंगे। इस पर एक यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट्स से कप्तान को बुलाने को कहा। लेकिन उसने इंकार कर दिया और कहा कि मैं अपने चालक दल को किसी भी तरह से परेशान नहीं करना चाहती हूं। इसके बाद यात्रियों से महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि सभी यात्री ठीक से व्यवहार करें, चुप हो बैठ जाओ नहीं तो तुम्हें फ्लाइट से उतरना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- रूस में फंसे हैं 225 यात्री, एयर इंडिया ने बचाव के लिए मुंबई से भेजा विशेष विमान, जानें पूरा मामला
सभी यात्री फ्लाइट से उतर गए-
उसके बाद वह यात्री विमान से उतर गया, लेकिन उसे अन्य यात्रियों का भी साथ मिला। देखते ही देखते सभी यात्री विमान से उतर गए। इसके बाद एयर कनाडा को अपनी फ्लाइट रद्द करनी पड़ी और कनाडा के प्रवक्ता क्रिस्टोफर इनेबल का कहना है की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। समीक्षा के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि हमें इस घटना पर खेद हैं। इसके साथ ही एयरलाइंस के यात्रियों को मुआवजा देने का भी ऐलान कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump को किसने मारी गोली? रैली के दौरान मारने की..