अक्सर लोगों के बीच यह बहस का विषय बना रहता है कि खाना खाने के बाद क्या पानी पीना चाहिए? अगर हाँ तो खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना चाहिए। डॉक्टर्स का भी कहना है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन क्रिया के लिए सही नहीं होता है। इससे पाचक एंजाइम कमजोर हो जाते हैं।
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो खाना आपका ठीक से नहीं पचता है और पचने में काफी समय लगता है जो शरीर के लिए नुकसानदेह है। दूसरी बात यह भी है कि शरीर से बाहर आने से पहले हमें खाने में मौजूद प्रोटीन आदि पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए थोड़ा समय देना चाहिए, जो खाने के तुरंत बाद पानी पी लेने से उन्हें नहीं मिलता। इसलिए भोजन करने के बाद कम से कम एक घंटा तक पानी पीने से बचना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के बाद पानी पीना जहर के समान होता है। पानी तुरंत पीने से उसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। हम जो भोजन करते है वह नाभि के बाये हिस्से में स्थित जठरआग्नि में जाकर पचता है। जठरआग्नि एक घंटे तक खाना खाने के बाद प्रबल रहती है। आयुर्वेद के मुताबिक जठर की अग्नि से ही खाना पचता है। अगर हम तुरंत पानी पी लेते है तो खाना पचने में मुश्किल होती है। इसलिए आयुर्वेद ने खाने और पानी पीने में यह अंतर रखा है।इसलिए भोजन और पानी पीने में लगभग एक घंटा का अंतर होना चाहिए।
पानी पीने से जठराग्नि समाप्त हो जाती है जो कि भोजन के पचने के बाद शरीर को मुख्य ऊर्जा और प्राण प्रदान करती है। इसलिए ऐसा करने से भोजन पचने की बजाय गल जाता है। इससे ज्यादा मात्रा में गैस और एसिड बनता है। जठराग्नि की समाप्ति से पेट में बिना पचा हुआ भोजन सड़ने लगता है और इससे गैस,एसिडिटी जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं।
जठराग्नि ही हमें भूखे होने का अहसास दिलाती है। यदि जठराग्नि कमजोर पड़ जाए तब हमें भूख कम लगने लगती है और इंसान की सेहत खराब होने लगती है। इसलिए जठराग्नि को प्रबल रखना जरूरी है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बद पानी पी लेने से इसकी प्रबलता कम हो जाती है।