प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल सेलेब्रिटीज के तौर पर जानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं हैं। साथ ही साथ देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा यूथ आइकन की भूमिका भी अदा कर रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की थी। इसके लिए वो काफी चर्चा में भी रहीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
अब एक बार फिर प्रियंका फिल्म को लेकर चर्चा में है अब ये फिल्म 38वें एनुअल गोल्डन रासबेरी अवॉर्ड्स में वर्स्ट फिल्म ऑफ द ईयर की कैटेगरी में नामित हुई है। प्रियंका ने इसमें विलेन विक्टोरिया का किरदार निभाया। बता दे कि भारत में भी बेवॉच ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इस फिल्म ने कुल 10 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। जबकि ये 948 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इन दिनो प्रियंका ‘क्वांटिको’ के सीजन-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=VjoBqwzy88A