बिग बॉस 9 में नजर आ चुके प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने सगाई कर ली है हाल ही में युविका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमे दोनों के हाथो में रिंग नजर आ रही है और साथ ही दोनों ने सगाई कर दुनियावालों के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। अब खबरे यह आ रही है कि यह दोनों जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आएंगे। जी हां, खबरों की माने तो ये दोनों ही कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में नजर आएंगे। हालांकि अभी इन दोनों इस पर कंफर्मेशन नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों इस शो में पार्टिसिपेट करने का मन बना रहे हैं। पिछले साल भी खबर आई थी कि दोनों शो में नजर आ सकते हैं। लेकिन बात ना बन सकी। अब फिर से कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही इस शो में दिख सकते हैं। बता दें कि दोनों का अफेयर बिग बॉस सीजन 9 में शुरू हुआ था। हालांकि अबतक इऩ दोनों ने अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। फिलहाल देखते हैं कि क्या वाकई दोनों की जोड़ी खतरों के खिलाड़ी में दिखती है या नहीं।
https://www.instagram.com/p/BeTlYQXluqT/?hl=en&taken-by=yuvikachaudhary
आपको बता दे कि ऐसी खबरे आ रही है कि दोनों की सगाई करीब एक साल पहले फरवरी 2017 में हो चुकी है और अब वे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इस साल जून-जुलाई तक कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। कहा यहां तक जा रहा है कि प्रिंस ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीद लिया है, जहां वे शादी के बाद युविका के साथ रहेंगे।