बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी प्रियंका को कई स्टार्स मिस करते हैं और रणवीर सिंह भी उन्हें एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं। दरअसल international womans day के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम पर लाइव चैट ज्वाइन करने के लिए वीडियो कॉल किया था। जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो रणवीर सिंह से लाइव चैट पर बात करती नजर आ रही है।
इस वीडियो में प्रियंका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए रणवीर से पहला सवाल करती हैं कि तुमने आज क्या पहना है। इसका जवाब देते हुए रणवीर कहते हैं कि आज मैंने एक ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी थी क्योंकि जोया चाहती थी कि सेट पर मौजूद सब लड़के स्कर्ट पहने। रणवीर ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, ‘रियल मैन स्कर्ट पहनते हैं। ’ इसके साथ ही रणवीर ने प्रियंका से यह भी कहा, ‘हम सब आपको बहुत मिस कर रहे, आप इंडिया आकर कुछ बॉलीवुड मूवी क्यों नहीं करतीं, भगवान के लिए आ जाओ। ’ इसपर प्रियंका ने उन्हें कहा, ‘यह लगभग होने ही वाला है रन्नो। ’ बता दें, रणवीर सिहं फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग खत्म होने के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=nLNxR0Z00UQ&feature=youtu.be