बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान ने अपना 57 वां जन्मदिन सोमवार की आधी रात को बॉलीवुड सितारों के साथ मनाया, सलमान खान की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। जिसमें कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, रितेश देशमुख, शाहरुख खान के साथ और भी बॉलीवुड सितारे शामिल हुए भाईजान की जन्मदिन पार्टी की वीडियों लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सितारों ने खूब रंग जमाया है।
आपको बता दें कि सलमान खान की पार्टी में अन्य सितारों के साथ संगीता बिजलानी भी मौजूद रहीं सलमान खान और संगीता बिजलानी को एक साथ देख कर मीडिया और फैन्स का ध्यान उन्हीं पर केंद्रित रहा। जब संगीता पार्टी से जा रहीं थी, तब सलमान खान और संगीता बिजलानी दोनों को एक साथ देखा गया। सलमान खान ने संगीता बिजलानी को गले लगाया और आई लव यू कहते हुए संगीता के माथे को चूम कर उसे अलविदा कहा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को देखकर यूजर्स सलमान खान और संगीता बिजलानी पर तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि संगीता बिजलानी और सलमान खान के बीच पहले एक रिश्ता था जब सलमान संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे। लेकिन अब संगीता बिजलानी सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड है सलमान खान की पार्टी में संगीता और सलमान को एक साथ देख कर एक यूजर ने लिखा कि पहला प्यार पहला होता है।
श्रद्धा हत्याकांड के बाद शीजान खान ने तुनिशा शर्मा से किया था ब्रेकअप
सलमान खान और संगीता बिजलानी दोनों ने अपने मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में एक दूसरे को डेट किया था। दोनों का प्यार सभी की चर्चाओं में था, लेकिन किन्ही कारणों के चलते दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जिसके बाद सलमान और संगीता बिजलानी को एक साथ बहुत कम ही देखा गया।
रिकॉर्ड होल्डर पियानोवादक अभय गोयल ने क्रिसमस पर अपने दादा को किया याद