किरण शर्मा
हिंदू धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन का अपना अलग महत्व हैं, जिसके अनुसार लोग पूजा अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। ऐसे ही रविवार के दिन को सूर्यदेव का दिन माना जाता है। इस दिन लोग सूर्य को अर्घ देने के अलावा पूजा अर्चना भी करते हैं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष हो तो रविवार के दिन विशेष उपाय करने से लाभ मिल सकता है। ऐसा माना जाता है, कि सूर्य देव
की नियमित पूजा करने से जीवन में मानसिक शांति, ऊर्जा और सफलता की प्राप्ति होती है लेकिन कुछ लोग जाने-अनजाने में कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं तो आइए आपको बताते हैं, कि रविवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।
1- तांबा नहीं बेचना चाहिए-
रविवार के दिन तांबा बेचना अशुभ माना जाता है, इसके अलावा तांबे से बनी कोई वस्तु
रविवार को नहीं बेचनी चाहिए।
ऐसा करना सूर्यदेव से संबंधित दोषों के लिए अशुभ माना जाता है।
Vastu Tips: क्या घर में हमेशा रहता है तनाव का माहौल, इन उपायों से लाएं खुशहाली
2- काला-नीला रंग ना पहनें-
काला रंग शनिदेव का शुभ रंग माना जाता है और रविवार सूर्यदेव का दिन कहा जाता है। इन दोनों में आपस में बिल्कुल नहीं बनती हैं। इसलिए रविवार के दिन काला, नीला, ग्रे या डार्क रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
3- घर बनाने की चीजें ना खरीदें-
ऐसा माना जाता है, कि रविवार के दिन घर बनाने की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। इससे जीवन में कई तरह की अड़चनें आती है जिनसे बाहर आने में लंबा समय लगता है।
4- पश्चिम की तरफ यात्रा ना करें-
रविवार के दिन पश्चिम की तरफ यात्रा करना अशुभ माना जाता है
लेकिन अगर यात्रा करना जरूरी है तो दलिया, घी, पान खाकर पूर्व दिशा में पांच कदम पीछे जाने के बाद फिर अपनी यात्रा को जा सकते है।