Scary Dreams: कई बार हमारे साथ ऐसा होता है की जब हम रात के समय सोते हैं तो हमे डरावने सपने आने लगतें हैं। जिसे नाइटमेयर्स भी कहा जाता है। जिस कारण से हम अपनी नींद से भी उठ जाते है लेकिन क्या आप जानते है की आपको ऐसे सपने क्यों आते है। क्या इन बुरे सपनो का आपके मस्तिष्क से कोई सम्बन्ध है या फिर ये डरवाने सपने यूँ ही आते है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हम दिन भर जो कुछ भी सोचते है या जो भी घटना हमारे साथ घटित होती है नींद में हम उन्हें ही सपने के रूप में देखते है। यानी की हम जो सपना देखते है वो हमारे Brain की activity का ही एक हिस्सा होता है। चलिए आज हम आपको बताते है कि आपको सोते समय डरावने सपने क्यों आते है।
यह भी पढ़ें: क्या आपके शरीर पर भी है इस तरह का तिल, तो हो जाए सावधान!
डरावने सपने आने का कारण-
साइंटिस्ट के मुताबिक, लोगो को डरावने और बुरे सपने आने का कारण अभी भी एक रहस्य ही है। अब तक यह पता नहीं चल पाया की लोगो को डरावने और बुरे सपने क्यों आते हैं। लेकिन स्टडीज के माधयम से कई ऐसी चीजों का पता चला है जो डरावने सपनों का कारण बन सकती है। आपकी दिन भर की टेंशन भी इन डरावने सपनो का कारण बन सकती है। जो लोग दफ्तर में काम करते हैं उन लोगो को अधिक रूप से सपने आते हैं और वो लोग ऑफिस की बाते भी सपने में करते रहते है।
जब किसी व्यक्ति के साथ कोई बुरी घटना घटित हो जाती है तो अक्सर सपने में उसे वही सारी चीजें दिखाई देती है। Post-Traumatic Stress Disorder वाले लोगों में इसका अधिक खतरा देखा गया है। यदि आप कम टेंशन लेते हैं तो इससे आप बुरे और डरावने सपनो से दूर रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Green Tea पीते हैं तो हो जाएं सावधान, इससे हो सकते हैं हानिकारक दुष्प्रभाव