सोते समय अक्सर हमें नींद में कई सपने दिखाई देते हैं, कभी-कभी यह सपना इतने डरावने और भयानक होते हैं कि हमारी नींद उड़ा देते हैं। जिसके चलते जाने ना अनजाने भी हम इन सपनों के बारे में सोचते रहते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं, कि नींद में सपनों का आना एक आम बात है। हालांकि ये सपना हमारे खुद की दिनचर्या से जुड़े होते हैं। जिसके चलते हमें रात में अलग-अलग कई तरह के सपने देखेे हैं, लेकिन हमें बुरे और डरावने सपने क्यों आते हैं? आज हम यह जानेंगे।
नींद का पूरा न होना-
बुरे सपने आने का पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी नींद का पूरा ना होना है। जिसकी वजह से दिमाग नींद की कमी को पूरा करने के लिए हमें तरह-तरह के सपने दिखाने लगता है। परेशान कर देने वाले सपनों की इस प्रक्रिया को नींद की रैपिड आई मूवमेंट स्टेज कहा जाता है। रैपिड आई मूवमेंट का मतलब होता है कि नींद के हर एक चक्र की आखिरी स्टेज पर आती हैं, नींद के इस चक्र में यह वह समय होता है जब व्यक्ति सबसे ज्यादा सपना देखता है। आपको बता दें, कि एक रात में नींद के कुल 4 से 6 चक्र होते हैं, जिसमें हमें तरह-तरह के सपने दिखाई देते हैं।
परेशानी या तनाव-
जब हम अक्सर ज्यादा तनाव लेते हैं या परेशान होते हैं। इसका सीधा असर हमारी नींद पर पड़ता है। जिसकी वजह से हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती और रैपिड आई मूवमेंट की स्टेज बढ़ जाती हैं और व्यक्ति को अधिक गहरे लंबे और डरावने सपने आते हैं।
यह भी पढ़ें- नारियल पानी पीने से होते हैं ये गज़ब के फायदे, यहां जानिए
दिनचर्या-
बुरे सपने आने का तीसरा मुख्य कारण हमारी खराब दिनचर्या हो सकती हैं। लोग तनाव को कम करने के लिए अपने दिनचर्या को खराब कर लेते हैं। जिसके चलते हुए वे तनाव लेते हैं, काम अधिक करते हैं और शराब वगैरा पीते हैं साथ ही अनहेल्दी खाना खाते हैं जिसकी वजह से उन्हें बुरे सपने आते हैं।
यह भी पढ़ें- Cold Drinks पीने से होती हैं इन न्यूट्रिएंट्स की कमी, जानिए शरीर में क्या होगा बदलाव