Mahindra XUV400: दिवाली का त्यौहार नजदीक है और दिक्कत कार निर्माता कंपनी अपने ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। Mahindra ने भी इसमें हिस्सा ले लिया है और त्योहार के सीजन पर कुछ ऑफर्स और छूट पेश की है। कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट XUV400 को भारी छूट के साथ लिस्ट किया है। जिसके सभी वेरिएंट पर छूट मिल रही है, जो भी ग्राहक इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, वह या तो महिंद्रा की ऑफिशियल शोरूम पर जाकर या फिर कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर सौदा कर सकते हैं।
भारी छूट-
कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Mahindra EV. पर 3.5 लाख रुपए तक की भारी छूट मिल रही है, जो ग्राहक इसके बेस मॉडल को खरीदना चाहते हैं वह इस पर डेढ़ लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। जबकि टॉप मॉडल को 3.5 लाख रुपए तक के भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया गया है, जिससे ग्राहक इसे जल्द से जल्द हासिल कर सकें।
शुरुआती कीमत-
इसी बीच घरेलू कार निर्माता ने भारतीय बाजार में XUV400 में को 5.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। जबकि टॉप मॉडल 19.19 लाख रुपए की कीमत पर। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं और शहर, राज्य के आधार पर इसमें कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Mercedes Benz ने AMG C43 भारत में की लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कीमत
बैटरी और रेंज-
Mahindra XUV400 की बैटरी और रेंज की बात की जाए, तो इसकी बैटरी से चलने वाले मध्यम आकार की XUV को चार वेरिएंट में पेश किया गया था। इसमें 34.5 किलोमीटर प्रति घंटे और 39.4 किलोमीटर प्रति घंटे की बैटरी पैक मिला है। इकाइयों को एक एकल इलेक्ट्रॉनिक मोटर के साथ जोड़ा गया है, जो 147 bhp का अधिकतम आउटपुट और 310nm का पिक तक जनरेट करता है। महिंद्रा द्वारा यह दावा किया गया है कि पहले वाला ज्यादा 375 किलोमीटर की रेंज प्रदान करने में सक्षम है। जबकि यह एक बार चार्ज करने पर 455 किलोमीटर से ज्यादा चलने के लिए बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- इस नवंबर लॉन्च होने वाली हैं ये पांच कारें, यहां देखें लिस्ट