
अजय चौधरी
फरीदाबाद,29 अप्रैल। हरियाणा सरकार के बल्लभगढ़ का नाम बदलकर बलरामगढ़ किए जाने पर 95 फीसदी लोग नाराज हैं। एक सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है। मात्र पांच फीसदी लोग ही नाम बदले जाने के पक्ष में दिखे। ये सर्वे छात्रों के एक संगठन ने बल्लबगढ के 2000 लोगों पर किया है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बल्लबगढ के मुख्य बाजार में 2000 दुकानदार और आम जनता पर सर्वे किया। जिसमें उक्त बातें निकल कर सामने आई हैं। संगठन का दावा है कि लोगों को पता ही नहीं चला कि नाम बदलने का प्रस्ताव कब रखा गया और कब कब में इसपर मुहर लग गई। सर्वे में लोगों ने बताया कि नाम बदले जाने दस्तावेजों में नाम बदलना मुसिबत बन जाएगा साथ ही काम धंधा भी प्रभावित होगा। बाहरी लोग नए नाम से पूछेंगें तो स्थानीय लोग पुराना नाम ही बताएंगें इससे बहुत बडी परेशानी खड़ी होने वाली है।

