By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 9 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > हरियाणा > फ़रीदाबाद के नंगला रोड की गहरी नालियाँ ढकी ना होने के कारण ख़तरे में आ रही है बच्चों की जान
हरियाणा

फ़रीदाबाद के नंगला रोड की गहरी नालियाँ ढकी ना होने के कारण ख़तरे में आ रही है बच्चों की जान

Dastak Web Team
Last updated: October 23, 2022 3:29 pm
Dastak Web Team
Share
Nangla Road Faridabad
Dastak Photo
SHARE

जूली चौरसिया

फरीदाबाद के नंगला रोड पर गहरी, चौड़ी नालियां ढ़की न होने की वजह से हादसों का कारण बन रही हैं, अंधेरे में ये नालियां अधिक खतरनाक हो जाती हैं। इस नाली का शिकार शनिवार रात को एक लड़की हो गई। वो आधी नाली में डूब चुकी थी, उसकी मां ने समय रहते उसका हाथ पकड़ लिया और कुछ लोगों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। लेकिन ये कोई नई बात नहीं है, आए दिन ये हादसे होते ही रहते हैं।

कुछ माह पहले भी एक छोटी बच्ची उस नाली में पूरी तरह से डूब गई थी। नाली गहरी होने के कारण वह दिखाई भी नही दे रही थी, कड़ी मसक्कत के बाद उसे नाली से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन प्रशासन पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा। आज भी वो नाली ऐसे ही खुली है और उसके ढकने की कोई उम्मीद भी नज़र नही आ रही।

तीन साल पहले 2019 में फरीदाबाद के नंगला रोड पर पानी भर जाने के कारण वहां सड़कें और नालियां बनाई गई थी। ये करीबन 6 फीट या उससे भी ज्यादा गहरी और लगभग 3.5 फीट चौड़ी बनाई गई थी। इतना गहरी होने के बावजूद भी इन नालियों को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब ये नालियां गंदे पानी और कचरे से पूरी तरह भर चुकी हैं जिसमें बच्चे तो क्या अगर बड़े भी गलती से गिर जाए तो पता भी नही चलेगा और उनको निकालना भी लगभग नामुमकिन सा हो जाएगा।

इतनी गहरी नालियां बनाने के बावजूद भी बरसात के समय रोड और नाली बराबर हो जाते हैं। पता ही नहीं चलता की नाली कहां है और सड़क कहां है। ये नालियां पूरी तरह कचरे से भरी हुई हैं क्यूकि वहां कूड़ेदान की भी कोई व्यवस्था नही है।इसी वजह से वहां के लोग बड़ी ही लापरवाही से अपनी दुकानों और घरों का सारा कूड़ा नाली में डाल देते हैं इसी कारण नालियां भर जाती है और सालों बाद भी मुस्किल से ही उसकी सफाई नागर निगम द्वारा की जाती है परंतु तब तक बहुत से लोगों के साथ ये हादसा हो चुका होता है।

अयोध्या में छोटी दीवाली पर बन रहा है बड़ा विश्व रिकॉर्ड

अभी त्योहार का समय चल रहा है, सड़कों पर खरीदारी के लिए भीड़ तो होती है और गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। जो लोग पैदल जाते हैं उन्हें गाड़ियों से बचने के लिए सड़कों के किनारों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन जब ये सहारा ही आपको खतरे में डाल दे तो क्या करें, अगर सड़क पर चलेंगे तो गाड़ी से खतरा और अगर किनारे पर चले तो नाली से खतरा। आम आदमी जाए तो जाए कहां।

दिवाली पर एसबीआई ने दिया खाताधारकों को बड़ा तोहफा, एफडी ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

TAGGED:खुली नालियांनंगला रोडफरीदाबाद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Ayodhya Diwali अयोध्या में छोटी दीवाली पर बन रहा है बड़ा विश्व रिकॉर्ड
Next Article Delhi Air Pollution डाक्टरों के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में हो रही हैं ये दिक्कत

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

कुछ ही देर में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या है सही समय

Chandra Grahan 2023: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जिसकी कुल…

By Dastak Web Team

Viral Video: रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय आ गई ट्रेन, बाल-बाल बचा शख्स

हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक…

By Dastak Web Team

सलमान खान ‘दस के दम 3’ के लिए लेंगें इतनी फीस

बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस 11 को होस्ट किया था।…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

Anoop Choudhary
हरियाणा

दिवंगत पत्रकार अनूप चौधरी की रस्म पगड़ी समारोह में पधारी हस्तियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By Dastak Web Team
Anoop Choudhary Passed Away
हरियाणा

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी

By Dastak Web Team
Jaguar Plane Crash
हरियाणा

भारतीय वायु सेना का विमान हरियाणा के पंचकूला में कैसे हुआ क्रैश? जानें पूरा मामला

By Dastak Web Team
World NGO Day
हरियाणा

विश्व एनजीओ दिवस पर ये 55 संस्थाएं सम्मानित, ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ एन.जी.ओ. द्वारा..

By Dastak Web Team
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?