By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 31 Oct 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > हरियाणा > हरियाणा में 32 जगह हो रहा है यमुना में अवैध खनन! माफियाओं ने बना डाले हैं नदी में बड़े-बड़े बांध?
हरियाणा

हरियाणा में 32 जगह हो रहा है यमुना में अवैध खनन! माफियाओं ने बना डाले हैं नदी में बड़े-बड़े बांध?

dastak
Last updated: March 8, 2023 11:30 am
dastak
Share
Illegal Mining in Yamuna
हरियाणा सीमा में यमुना नदी में होता अवैध खनन दिखाते सौरभ भारद्वाज (Photo Source- Twitter Screen Grab)
SHARE

दिल्ली जल बोर्ड (DGB) के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने हरियाणा सरकार पर खनन माफिया के साथ मिले होने के बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हरियाणा सरकार यमुना में बड़े स्तर पर अवैध खनन करवा रही है, खनन माफिया यहां इस कदर एक्टिव हैं कि उन्होंने यमुना का पानी रोककर उसमें रेत भरकर अपना नया रास्ता बना लिया है। उन्होंने मैप के जरिए और कुछ तस्वीरों को दिखाकर ये दावा किया है। इसी कारण यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है और दिल्ली को उसके हिस्से का पानी हरियाणा से नहीं मिल पा रहा है।

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक 32 जगहों पर यमुना में हो रहा है अवैध खनन-

सौरभ भारद्वाज कह रहे हैं कि यमुना में जल स्तर कम होने का मुख्य कारण हरियाणा की तरफ बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। उनका दावा है कि ताजेवाला बैराज के पास Google मानचित्र पर 32 बिंदु हैं जहां खनन हो रहा है और इससे हरियाणा से यमुना में पानी का प्रवाह कम हो गया है। इससे मध्य, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाले वजीराबाद और चंद्रावल संयंत्रों की जल शोधन क्षमता प्रभावित हुई है।

एकड़ों में अवैध रेत को यूपी की तरफ किया जा रहा एकत्रित-

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि हरियाणा में हथनी कुंड बैराज के पास जहां से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता है वहां कई एकड़ों में यमुना में से रेत का खनन कर रखा जा रहा है और उसके बाद कई किलोमीटर के एरिया में कईं सारे बांध बनाए गए हैं जिससे यूपी की तरफ एकत्रित किया गया रेत हरियाणा में ट्रकों के जरिए ढोया जा सके। भारद्वाज के अनुसार खनन पर कोर्ट की रोक के बावजूद ऐसा खुलेआम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार के मौन के पीछे वजह यहां होने वाले चुनाव भी हो सकते हैं।

भारद्वाज ने दिखाई चौंकाने वाली तस्वीरें-

सौरभ भारद्वाज ने यमुना की कई चौंकाने वाली तस्वीरें दिखाई हैं जिनमें दिख रहा है कि खनन मफियाओं ने यमुना में बहुत बड़े-बड़े खड्डे कर दिए हैं जिनमें अब पानी जमा है। साथ ही ये भी दिख रहा है कि  माफियाओं ने यमुना में अवैध बांध बना दिए हैं जिनसे रेत के ट्रक गुजरते हैं। ये यमुनानगर और  ताजेवाला एरिया में अधिक हो रहा है। भारद्वाज के मुताबिक हरियाणा में यमुना में 100 किलोमीटर के दायरे में 32 जगहों पर अवैध रुप से खनन हो रहा है, उन्होंने गूगल मैप के जरिए इन तस्वीरों को दिखाया है।

‼️PROOF ‼️

कैसे Haryana के Memarpur, Sonipat में Illegal Sand Mafia ने Yamuna पर रेत का पुल बनाकर Delhi में आता हुआ सारा पानी रोका हैं।

Panipat का Industrial Waste Water दिल्ली में छोड़ा जा रहा हैं।pic.twitter.com/Rdne9yZndH

— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 7, 2023

वजीराबाद में जल स्तर हुआ कम-

वजीराबाद में पानी में अमोनिया का स्तर बढ़कर 3.1ppm हो गया है। हरियाणा में अवैध रेत खनन के कारण वजीराबाद में यमुना का जल स्तर वांछित स्तर से नीचे गिर गया है। जलस्तर के घटने के कारण दिल्ली सरकार चिंतित है क्योंकि इस साल पहले ही अत्याधिक गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी पहले ही की जा चुकी है जिससे स्थिति पहले साल से भी खराब होने की संभावना है।

इस साल फरवरी रही सबसे अधिक गर्म-

तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण इस साल भारत में एक सदी में सबसे गर्म फरवरी रही है।  मौसम विज्ञान विभाग भविष्यवाणी कर रहा है कि मार्च और मई में गर्मी की लहर की अधिक संभावना है, क्योंकि यह वर्ष का वह समय होता है जब तापमान आमतौर पर गर्म होता है।

दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अभी जो लू चल रही है, वह पिछले साल मई की तरह ही है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में यानी की अगले समय में गर्मी और लू की समस्या भयावाह रुप ले सकती है और दिल्ली में पानी की भारी कमी हो सकती है।

रेत माफियाओं ने यमुना में बनाई है बांधों की श्रंखला-

यमुना नदी में जल स्तर वांछित स्तर से नीचे है क्योंकि हरियाणा में बहुत अधिक अवैध रेत खनन है। रेत माफिया ने बांधों की एक श्रृंखला बनाई है जो दिल्ली में पानी के प्रवाह को रोक रहे हैं।

डीजेबी के अध्यक्ष ने कहा कि जल संकट का हमारे समाज के कई अलग-अलग हिस्सों पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि उद्योगों से निकलने वाला अपशिष्ट जल और अपशिष्ट यमुना नदी को प्रदूषित कर रहे हैं और इसमें रसायनों की सघनता इतनी अधिक है कि हम इसे साफ नहीं कर सकते।

दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर खुलने से लोगों को राहत, लेकिन ये खबर कर देगी परेशान

मध्य और दक्षिणी दिल्ली को पानी उपलब्ध कराना कठिन-

यमुना नदी में जल स्तर में गिरावट ने वजीराबाद और चंद्रावल उपचार संयंत्रों के लिए मध्य और दक्षिण दिल्ली को पीने का पानी उपलब्ध कराना कठिन बना दिया है। संयंत्रों को काम जारी रखने के लिए शहर के अन्य हिस्सों से पानी की आवश्यकता होती है, और यह दिल्ली में सभी को प्रभावित करेगा। दिल्ली को एक दिन में लगभग 1,250 मिलियन गैलन पानी मिलता है, लेकिन डीजेबी केवल 950 मिलियन गैलन की आपूर्ति करता है।

गुरुग्राम में 13 वर्षीय मासूम पर एक दंपति ने किया अत्याचार, जानिए यह दर्दनाक कहानी

TAGGED:HARYANAillegal mining in yamunaYamunayamunanagarअवैध खननयमुना खननसौरभ भारद्वाजहरियाणा यमुना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Aashram Flyover Opening दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर खुलने से लोगों को राहत, लेकिन ये खबर कर देगी परेशान
Next Article Adani Adani group: को मिली बड़ी राहत, उनके शेयरों पर निगरानी खत्म

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

तो क्या शराब के नशे में हुई श्रीदेवी की मौत !

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत अब किसी रहस्य से कम नहीं है। पहले मौत की…

By dastak

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर ऐसे करें दिन की शुरूआत, बनेंगे बिगड़े काम

सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पर्व को बहुत ही खास माना जाता है। देश…

By Dastak Web Team

विधानसभा चुनाव: तैयारी में जुटी बीजेपी, इन नेताओं को बनाया चुनाव प्रभारी

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, शुक्रवार को…

By Jyoti Chaudhary

आप ये भी पढ़ें

Anoop Choudhary
हरियाणा

दिवंगत पत्रकार अनूप चौधरी की रस्म पगड़ी समारोह में पधारी हस्तियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By Dastak Web Team
Anoop Choudhary Passed Away
हरियाणा

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी

By Dastak Web Team
Jaguar Plane Crash
हरियाणा

भारतीय वायु सेना का विमान हरियाणा के पंचकूला में कैसे हुआ क्रैश? जानें पूरा मामला

By Dastak Web Team
World NGO Day
हरियाणा

विश्व एनजीओ दिवस पर ये 55 संस्थाएं सम्मानित, ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ एन.जी.ओ. द्वारा..

By Dastak Web Team
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?