By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 3 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > दुनिया > Google Doodle: जानिए कौन हैं मैक्सिकन नोबेल विजेता डॉ. मारियो मोलिना?
दुनिया

Google Doodle: जानिए कौन हैं मैक्सिकन नोबेल विजेता डॉ. मारियो मोलिना?

Dastak Web Team
Last updated: March 19, 2023 1:09 pm
Dastak Web Team
Share
Mario molina
Photo source - Google
SHARE

स्नेहा मिश्रा 

जब भी किसी महान शख्सियत का बर्थडे या फिर कुछ बड़ा इवेंट होता है, तब गूगल डूडल बनाकर उसे सेलिब्रेट करता है। आज 19 मार्च, 2023 का गूगल डूडल मैक्सिकन कैमिस्ट डॉ. मारियो मोलिना पर आधारित है।

आज उनका 80वां जन्मदिन है, उन्होंने सफलतापूर्वक सरकारों को ग्रह की ओजोन परत को बचाने के लिए एक साथ आने के लिए राजी किया था। कैमिस्ट्री में 1995 के नोबेल पुरस्कार के सह-प्राप्तकर्ता डॉ. मोलिना उन रिसर्चर्स में से एक थे, जिन्होंने बताया कि कैसे कैमिकल पृथ्वी के ओजोन कवच को नष्ट कर देते हैं, जोकि हानिकारक अल्ट्रावायलेट लाइट से मनुष्यों, पौधों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए जरूरी है।

जरूर देखें : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी को स्टेट डिनर पर कर सकते हैं आमंत्रित, जानें क्या है ये स्टेट डिनर

बाथरूम को बनाया लेब :

डॉ. मोलिना का जन्म 19 मार्च, 1943 को मेक्सिको सिटी में हुआ था। उन्होंने मेक्सिको के नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और जर्मनी के फ्रीबर्ग विश्वविद्यालय से एडवांस्ड डिग्री हासिल की। उनका साइंस के प्रति ऐसा जूनून था कि, उन्होंने अपने बाथरूम को ही एक अस्थायी प्रयोगशाला में बदल दिया था। उनका कहना था कि, माइक्रोस्कोप पर छोटे जीवों को सरकते हुए देखने की खुशी की तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती।

जरूर देखें : आखिर किस वजह से इस देश में सुबह होते ही बच्चे बन जाते हैं जोंबी?

ये थी इनकी पहली रिसर्च :

पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले और बाद में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च करने के लिए अमेरिका चले गए। 1970 के दशक की शुरुआत में, डॉ. मोलिना ने इस पर रिसर्च करना शुरू किया कि, किस तरह से सिंथेटिक रसायन पृथ्वी के वायुमंडल को प्रभावित करते हैं।

रसायन विज्ञान में जीता नोबेल पुरस्कार :

वह पहले ऐसे रिसर्चर थे, जिन्होंने यह पता लगाया कि, क्लोरोफ्लोरोकार्बन ओजोन लेयर को तोड़ रहे थे और अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी की सतह तक पहुंचा रहे थे।उन्होंने और उनके साथी ने नेचर जर्नल में अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए, जिसके बाद उन्होंने रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीता।

ग्राउंडब्रेकिंग रिसर्च मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की नींव बनकर तैयार हो गई। यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि थी, जिसने लगभग 100 ओजोन लेयर को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों के उत्पादन पर सफलतापूर्वक प्रतिबंध लगा दिया। जिसे अब तक की सबसे प्रभावशाली पर्यावरण संधियों में से एक माना जाता है।

हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत :

07 अक्टूबर, 2020 को 77 साल की उम्र में इस महान शख्सियत का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। मारियो मोलिना सेंटर मेक्सिको में एक प्रमुख शोध संस्थान है, जो एक अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए अपना काम जारी रखता है।

TAGGED:Dr. Mario molinaGoogle doodle gamesMEXICAN NOBEL LAUREATEworld
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Rohit Sharma क्या रोहित शर्मा करेगें भारतीय प्लेइंग-11 में बदलाव, जनिए कौन-सा खिलाड़ी होगा बाहर
Next Article Viral Video Viral video: सड़क पर बुजुर्ग महिला के पति ने हाथ पकड़कर कुछ किया ऐसा, वीडियो हो गया वायरल

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

सोशल मीडिया यूज़र ने मृणाल ठाकुर की फोटो के साथ की छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

आज के समय में सोशल टेक्नोलॉजी बहुत ज़्यादा बढ़ गई है, वहीं किसी चीज़ के…

By Dastak Web Team

VIDEO: आपस में भिड़े दो ऑटो चालक, जमकर चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो ऑटो चालक किसी बात को लेकर आपस में भिड़…

By dastak

Exam 2023: क्या होती है CUET प्रवेश परीक्षा, जनिए आवेदन करने की अंतिम तारीख

CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET अंडरग्रेजुएट 2023 के लिए रजिस्‍ट्रेशन 9…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

Ukraine's Cyber Attack on X
दुनिया

क्या भारतीय प्रेस पर राज करेंगे एलन मस्क ? जाने क्या है पूरा सच ?

By कनक जोशी
दुनिया

क्या है ट्रंप का One Big Beautiful Bill?कैसे कर सकता है ये आपको प्रभावित ?

By कनक जोशी
Amit Saha
दुनिया

अमित शाह का स्पष्ट संदेश: सिंधु जल पर… पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पानी?

By कनक जोशी
दुनिया

ईरान बना कश्मीरी मुस्लिम छात्रों का नया शैक्षणिक ठिकाना-लेकिन क्यों?

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?