USA: संयुक्त राज्य अमेरिका के सैक्रामेंटो इलाके में शुक्रवार(17 मार्च) को देर रात आसमान में कुछ रहस्यमी रोशनी दिखाई दी, इस रहस्यमी रोशनी ने उन लोगों को हैरान कर दिया जो सेंट पैट्रिक दिवस मनाने के लिए समुद्र के किनारे मौजूद थे, अमेरिका के असमान में दिख इस रहस्यमी रोशनी को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखकर सभी हैरान हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल-
इंस्टाग्राम यूजर जेमी हर्नांडेज ने असमान में दिख इस रहस्यमी रोशनी का 40-सेकंड के वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। आपको बता दें कि वह कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में किंग कांग ब्रूइंग कंपनी में सेंट पैट्रिक डे मना रहे थे। जेमी हर्नांडेज उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने इस रहस्यमी रोशनी को देखा। इस अद्भुत और आश्चर्यजनक दृश्य देखकर उन्होंने इसे जल्दी से इसे रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर सांझा किया।
रहस्यमी रोशनी का सच-
इस रोशनी को देख सभी जितना हैरान हैं, उतने ही इस बात को जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर आसमान में दिखी ये रहस्यमी रोशनी क्या थी? जब इस बारे में हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के एक खगोलशास्त्री से पूछा गया तब उन्होंने इस रहस्यमी रोशनी को अंतरिक्ष का मलबा बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खगोलशास्त्री ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह 99.99 प्रतिशत सुनिश्चित हैं कि प्रकाश की धारियां जलते हुए अंतरिक्ष मलबे से निकली हैं, इसलिए ये रोशनी बस अंतरिक्ष का मलबा है। अमेरिकी स्पेस फोर्स ने भी इस बात को सुनिश्चित किया है कि 310 किलोग्राम वजन वाले उपकरण को 2020 में अंतरिक्ष स्टेशन से हटा दिया गया हैं।
Google Doodle: जानिए कौन हैं मैक्सिकन नोबेल विजेता डॉ. मारियो मोलिना?