By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 28 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > हरियाणा > हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत, फसलों का बीमा कराने पर मिलेंगे करोड़ों
हरियाणा

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत, फसलों का बीमा कराने पर मिलेंगे करोड़ों

Dastak Web Team
Last updated: March 30, 2023 8:07 pm
Dastak Web Team
Share
Crop
Photo source - Google
SHARE

Ambala:  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को अपनी फसलों का बीमा नहीं कराने के बाद भी हरियाणा सरकार उन्हें राहत प्रदान करेगी। ऐसे किसानों को सरकार अपने कोष से मुआवजा देगी। अगले 15 दिनों में गिरदावरी का काम पूरा कर लिए जाने की योजना है। राज्य सरकार ने यह दावा किया है कि मई में प्रभावित किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  स्वच्छ भारत मिशन की स्पेशल टास्क फोर्स का सदस्य बनने पर सरदार देवेंद्र ने फरीदाबाद की जनता का किया आभार व्यक्त

फसल बीमा योजना का लाभ ना लेने वाले किसानों को हरियाणा सरकार 15,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से नुकसान हुए फसलों की भरपाई करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसानों की बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर मई के महीने तक संबंधित लोगों के बैंक खातों में मुआवजे की रकम भेज दी जाएगी। वर्तमान सरकार ने किसानों को 1300 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया।

ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल का इस्तेमाल करें-

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण से खराब हुई फसलों का आकलन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मुआवजा प्राप्त करने के लिए किसानों को E-crop compensation portal पर अपने फसल के नुकसान का ब्योरा भरना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि कुछ स्थानों से पोर्टल ना चलने की शिकायत मिली है। जो किसान स्वयं क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का आकलन नहीं भर सकते, वो सर्विस सेंटर पर जाकर भी भरवा सकते हैं। फसल बीमा योजना में जो किसान अपनी फसलों का बीमा कराते हैं, फसलों का नुकसान होने पर भरपाई बीमा कंपनियों की ओर से की जाती है।

किसानों का मुआवजा-

राज्य सरकार ने भी अपने स्तर पर किसानों को 1300 करोड़ का मुआवजा दे दिया है। हिसार के भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के सवाल के जवाब में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर ने लोकसभा में यह जानकारी दी। 2016 में भारत के 27 राज्यों में फसल बीमा योजना की शुरुआत हुई थी। पंजाब इस बीमा योजना में शामिल नहीं है।

अलग-अलग फसलों की अलग-अलग मुआवजा राशि-

किसानों को खरीफ की फसलों के लिए दो प्रतिशत और रबी की फसलों के लिए डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान करना होता है। बागवानी फसलों के लिए बीमा राशि मात्र 5 प्रतिशत है। अन्य प्रीमियम का भुगतान 50-50 प्रतिशत के अनुपात में केंद्र व राज्य सरकारें करती हैं। देश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अत्यधिक लाभ उठाने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र हैं। हरियाणा का नंबर छठे स्थान पर है।

अब तक किसानों को मिला इतना प्रीमियम-

2016 से 2022 तक छह सालों में किसानों की ओर से बीमा कंपनियों को लगभग 24 हजार करोड़ रुपये का प्रीमियम दिया गया। केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से 70-70 हजार करोड़ रुपये के प्रीमियम का भुगतान किया गया। बीमा कंपनियों की ओर से किसानों को 1 लाख 29 हजार करोड़ रुपये के मुआवजे का भुगतान किया गया है।

यह भी पढ़ें:  हरियाणा की छोरी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत रचा इतिहास, जानिए इनके संघर्ष की कहानी

TAGGED:cm manohar lal khattarCrop CompensationHARYANAharyana cmHaryana farmers
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article RCB RCB को लगा झटका, जानिए कौन-से दो खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे IPL
Next Article Life Expectancy वैज्ञानिकों ने किया बड़ा दावा, इतने सालों तक जिंदा रह सकता है इंसान

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

पिछले साल के मुकाबले 55 प्रतिशत कम जले फसलों के अवशेष, फिर क्यों बढ़ रहा है प्रदूषण !

अजय चौधरी पिछले साल के मुकाबले इस साल फसलों के अवशेषों के जलने की घटनाओं…

By dastak

कर्नाटक में जन्मा अद्भुत बच्चा: 13 उंगलियां और 12 पैर की अंगुलियों के साथ आया दुनिया में

कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक अद्भुत चिकित्सा मामला सामने आया है। यहां एक नवजात…

By Admin

3 के बजट में खरीद सकते हैं 5 लाख की कार, जानिए आसान तरीका

हम आपको आज ऐसे स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके कम…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

Anoop Choudhary
हरियाणा

दिवंगत पत्रकार अनूप चौधरी की रस्म पगड़ी समारोह में पधारी हस्तियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By Dastak Web Team
Anoop Choudhary Passed Away
हरियाणा

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी

By Dastak Web Team
Jaguar Plane Crash
हरियाणा

भारतीय वायु सेना का विमान हरियाणा के पंचकूला में कैसे हुआ क्रैश? जानें पूरा मामला

By Dastak Web Team
World NGO Day
हरियाणा

विश्व एनजीओ दिवस पर ये 55 संस्थाएं सम्मानित, ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ एन.जी.ओ. द्वारा..

By Dastak Web Team
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?