हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला का मजाक उड़ाते हुए कहा. कि उसे चंद्रयान-4 मिशन पर भेजा जाएगा। दरअसल बात यह है कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उसके पड़ोसी गांव में एक फैक्ट्री की मांग की, जिसके बाद इसका जवाब देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ‘जब अगली बार चंद्रयान-4 जाएगा, तो आपको उस पर भेज दिया जाएगा’।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला को अपने पड़ोसी गांव भाटोल जट्टन में एक फैक्ट्री स्थापित करने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सके। इसके जवाब में वीडियो क्लिप में श्री खट्टर को कथित तौर पर कहते हुए साफ सुना जा सकता है कि ‘अगली बार आपको चंद्रयान में चंद्रमा पर भेज दिया जाएगा।
विपक्षी दल कांग्रेस और AAP-
विपक्षी दल कांग्रेस और AAP ने गुरुवार को श्री खट्टर की चंद्रयान टिप्पणी को लेकर उन पर हमला बोला। वीडियो क्लिप में सार्वजनिक सभा का स्थान स्पष्ट नहीं है। मनोहर लाल खट्टर इस समय अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत हिसार जिले में मौजूद है। यह छोटा-सा वीडियो क्लिप राज्य के कुछ कांग्रेस और AAP नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह सुरजेवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा, आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने खट्टर की आलोचना की है। महिलाओं के प्रतिनिधि तिरस्कार और सम्मान की भावना बीजेपी आरएसएस के डीएनए में ही है।
ये भी पढ़ें- Haryana DGP: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी ‘Safe City’ योजना, जानें डिटेल
हरियाणा के लिए दुर्भाग्य-
सूरजेवाला ने यह भी कहा है की जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक लोग अपना अहंकार तोड़ेंगे और दिन में ही उन्हें चांद तारे भी दिखाएंगे। आप के ढांडा ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि हरियाणा के लिए दुर्भाग्य है कि वहां बीजेपी का शासन है। APP अपने X (ट्विटर) पर हिंदी में पोस्ट किया, ऐसे मुख्यमंत्री पर शर्म आती है जिन्हें जनता ने सेवा के लिए चुना था, वह आज जनता का ही मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में जनता विशेषकर महिलाओं की भावनाओं और मांगों के साथ भद्दा मजाक करना, मुख्यमंत्री खट्टर साहब की दिनचर्या बन गया है।
ये भी पढ़ें- Haryana के लोगों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी, यहां जानें