मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे हैं पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ शतक जड़कर एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया है। डेविड ने भारत के खिलाफ खेलते हुए 53 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के जड़े। आप यह सुनकर हैरान हो रहे होंगे, कि डेविड ने 52 रन बनाकर आउट हुए तो उन्होंने भारत के खिलाफ शतक कैसे पूरा किया। डेविड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में दो छक्के लगाए, जिसके साथ ही उन्होंने वनडे में 100 छक्के का रिकॉर्ड पूरा किया। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सातवें क्रिकेटर बन गए। डेविड वॉर्नर ने 148 मैंचो में अब तक लगभग 101 छक्के लगाए हैं।
इस खिलाड़ी ने जड़े वनडे में सबसे ज्यादा छक्के-
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के शहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज क्रिस गेल ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाए। दोनों के नाम 351 छक्के दर्ज है वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023 से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर सामने, वर्ल्ड कप के इस मैच में नहीं मिलेगी एंट्री! यहां जानें कारण
भारतीय प्लेइंग इलेवन-
केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्र अश्विन, शर्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023 के फाइनल में भारतीय प्लेइंग-11 में होंगे ये बड़े बदलाव, यहां जानिए