घड़ी का उपयोग समय दिखने के लिए किया जाता है, लेकिन वर्तमान समय में तो हर हाथ में मोबाइल फोन है जिसके चलते अब घड़ी हाथों में कम नज़र आती हैं। पहले के समय में घर में घड़ी होना एक स्टेटस सिंबल माना जाता था साथ ही घड़ी लगाना घर सौंदर्य भी माना जाता है इसलिए बाजार में तरह तरह की डिजाइन की घड़ियां मिलती है। घर में घड़ी होना बहुत ही जरूरी है ताकि आप सभी कार्य सही समय से शुरू कर उन्हें समय से पूरा भी कर सकें, लेकिन घड़ी को दीवार पर टांगते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। वरना ये घड़ी आपके समय को बुरा भी बना सकती है और आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
गलत दिशा में घड़ी लगाने के परिणाम-
घर में भूलकर भी घड़ी को गलत दिशा में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि आपकी यह भूल आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। अगर आप गलत दिशा में दीवार घड़ी लगाते हैं, तो यह आपके लिए वह मुसीबत का कारण भी बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चीजों का सही जगह पर न होना उस घर में नकारात्मक ऊर्जा को पैदा करता है जो उस घर में रहने वाले सभी लोगों के जीवन पर प्रभाव डालता है। वहीं अगर घर में दीवार घड़ी सही दिशा में लगी हो, तो अच्छे फल मिलते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। घर और ऑफिस में गलत दिशा में घड़ी का रहना आप पर भारी पड़ सकता है इसलिए घड़ी के लिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर में आज से शुरू होंगे 7 दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान, यहां जानें पूरा शेड्यूल
वास्तु के अनुसार घड़ी की अनुचित दिशा-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में कभी भी भूलकर दक्षिणी दिशा में घड़ी को नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि सनातन शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा को मृत्यु का देवता की दिशा माना जाता है। साथ ही यह माना जाता है कि व्यापार स्थल में इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आती हैं और तरक्की भी रुक जाती है। दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर भी घड़ी को नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार, कभी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे आने-जाने वाले लोगों को जिंदगी में तनाव के साथ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही अगर कोई बंद या टूटी घड़ी घर में है, तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि ये चीजें नेगेटिव एनर्जी लाती है।
यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के महत्व को जानकार हो जाएंगे हैरान, दान-पुण्य के लिए है श्रेष्ठ दिन