Farmers Protest: हरियाणा में किसानों ने एक बार फिर दिल्ली चलो का नारा बुलंद कर लिया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने के साथ अलग-अलग मांगों को लेकर तक़रीबन 200 से अधिक किसान यूनियनों ने 13 फरवरी को दिल्ली मार्च का ऐलान कर दिया है। किसानों के इस ऐलान ने पुलिस-प्रशासन का काम कई अधिक बढ़ा दिया है, इसके बाद से रास्तों को ब्लॉक करने और रूट बदलने से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। इस किसान आंदोलन के चलते 11 से 13 फरवरी तक हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट और एसएमएस को बंद कर दिया गया है।
हरियाणा के इन जिलों में इंटरनेट बंद-
किसानों आंदोलन को लेकर हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलें में वॉयस कॉल को छोड़कर सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। सरकार के अगले आदेश तक हरियाणा में 11 फरवरी की सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक यह आदेश लागू रहेगा। इसके साथ ही अंबाला, जींद और फतेहाबाद जिलों में पंजाब-हरियाणा सीमाओं को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Haryana के 7 जिलों में 11 से 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद, यहां जानें डिटेल
पुलिस ने दी की सलाह-
हरियाणा पुलिस ने सभी यात्रियों से 13 फरवरी के दिन बहुत जरूरी काम होने पर ही राज्य की सड़कों पर यात्रा करने की सलाह दी है। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को करीबन 200 से अधिक किसान यूनियनों के समर्थन से दिल्ली चलो मार्च की घोषणा कर दी है। इसके बाद ही हरियाणा पुलिस के यातायात सलाह में आम लोगों से यह अपील की है कि वे केवल अत आवश्यक परिस्थितियों में ही पंजाब राज्य की यात्रा पर निकले।
यह भी पढ़ें- Haryana Police में होगी 6000 लोगों की भर्ती, चयन आयोग को मांग पत्र जारी