Snake Less Country: दुनिया के अनोखे जानवरों में से एक सांप भी है और यह करीब 6 लाख साल पहले आए महाविनाश के बाद धरती पर पनपने लगे थे। अपने जहर के लिए यह सांप मसहूर हैं और यह दुनिया के हर देश में लगभग पाए जाते हैं। भारत को दुनिया में सापों का देश भी कहा जाता है। यह कल्पना करना मुश्किल है कि कोई भी ऐसा देश मौजूद हो सकता है, जहां पर सांप नहीं हो। लेकिन एक ऐसा देश इस धरती पर मौजूद है। न्यूजीलैंड एक ऐसी जगह है जहां पर एक भी सांप मौजूद नहीं है।
जंगली जानवरों की कोई कमी नहीं-
यही कारण है कि इसे सांप रहित देश भी कहा गया है। इस द्वीप के देश में जंगली जानवरों की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही ऐसा भी नहीं है कि इस देश में सरीसृप मौजूद नहीं है ना ही इस देश में जंगली जानवरों की कमी है। इसके बावजूद भी यहां एक भी सांप नहीं है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के आसपास समुद्र में बहुत से प्रकार के सांप देखने को मिलते हैं।
एक भी सांप नहीं-
फिर भी अभी तक यहां जमीन पर एक भी सांप दिखाई नहीं दिया है, जिससे ऐसा लगने लगा है कि वह पृथ्वी से कहीं गायब तो नहीं हो रहे हैं। धरती पर सांपों की जितनी भी प्रजातियां हैं, उतनी ही उनके भोजन में विविधता देखने को मिलती है। ऐसे में उनका न्यूज़ीलैंड जैसे देश में ना पाया जाना है। सच में हैरान कर देने वाली बात है।
न्यूजीलैंड में सांपों पर बैन-
इसके साथ ही एक और हैरान कर देने वाली बात यह है कि वैसे तो बहुत से लोग सांपों को पालते हैं, इसके लिए वह अलग-अलग प्रजातियों को अन्य देशों से भी मंगवाते हैं तो सवाल यह उठता है कि अगर न्यज़ीलैंड में सांप नहीं है तो क्या वहां के लोग बाहर से भी सांप नहीं मंगवाते। इस सवाल का जवाब न्यूजीलैंड के कानून में हैं जी हां न्यूजीलैंड में सांपों को बैन किया गया है। इसी बैन के चलते वहां के लोग बाहर से भी किसी तरह के सांप को अपने देश में नहीं ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: क्या ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का भारत पर पड़ेगा असर? दोनों देशों से..
एक और ऐसा देश-
यह कानून इसलिए बनाया गया है क्योंकि वहां सरकार और साथ ही वहां के लोगों का मानना है कि अगर वहां सांप आते हैं तो वह उनके लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया गया है। एक हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि एक और ऐसा देश है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि आज यहां पर एक भी सांप मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जाता है पहले के समय में इसे सांपो का देश कहा जाता था। लेकिन पैट्रिक नाम के एक संत ने पूरे देश के सापों को एक साथ घेर लिया और उन्हें समुद्र में फेंक दिया था। इसलिए यहां आज एक भी सांप मौजूद नहीं है।
ये भी पढ़ें- Court ने एक सख्श पर लगाया 5 साल के लिए बैन, महिलाओं के पास जानें या बातचीत करने…