Oldest Burger: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले दो आदमियों ने बर्गर को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया है, इन दोनों का नाम कैसी डीन और एडवर्ड्स निट्स है। जिनका कहना है कि उन्होंने साल 1995 में एडिलेड शहर के मैकडॉनल्स का एक बर्गर खरीदा था और यह बर्गर आज भी उनके पास मौजूद है और इस बर्गर को वह अपना साथी कहते हैं।
Oldest Burger आज भी खाया जा सकता है-
न्यूयॉर्क पोस्ट और एनडीटीवी के मुताबिक, एडवर्ड्स निट्स और कैसी डीन का कहना है कि उनके पास दुनिया का सबसे पुराना बर्गर है और इसे आज भी खाया जा सकता है। इसमें किसी प्रकार की सड़न नहीं है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। कैसी और एडवर्ड का कहना है कि उनके दिमाग में यह आइडिया एक मजाक के तौर पर आया था। उन दोनों को ही यह देखना था कि अगर वह इस बर्गर को हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहें तो क्या ऐसा हो सकता है।

किसी ने भी बर्गर नहीं खाया-
इसके बाद से ही उन दोनों में से किसी ने भी बर्गर नहीं खाया, उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि बरगर बिना किसी सड़न के सुरक्षित रहेगा। कैसी और एडवर्ड का कहना है कि बर्गर को कई सालों तक कार्डबोर्ड और लकड़ी के बक्से में रखा गया था। एडिलेड शहर में गर्मी और स्टोर करने की स्थितियों के बाद भी बर्गर वैसा ही रहा।
ये भी पढ़ें- 4 लाख रुपए में बिकेंगे 10 रुपए के दो नोट, 100 वाले की कीमत 5 लाख, यहां जानें क्यों और कहा
बर्गर का आकार छोटा हो गया-
कैसी ने दावा किया कि बर्गर बिना किसी दुर्गंध और माइक्रो बैक्टीरिया के बिना बना रहा है। हालांकि बर्गर का आकार छोटा हो गया। उनका कहना है कि चूहा भी बर्गर के साथ कुछ नहीं करना चाहते थे। डीन का कहना है कि उन्होंने प्लास्टिक बैग और कपड़ों के ढेर खा लिए थे। डिब्बे में घुस गए थे, लेकिन बर्गर नहीं खाया डीन और कैसी ने यह दावा किया कि उनके पास रखा, उनका साथी बर्गर सबसे पुराना बर्गर है। उन्होंने यह भी कहा कि कागज और कार्डबोर्ड समेत पुराने जमाने की पैकिंग बर्गर की एक्चुअल तारीख का प्रूफ हैं।
ये भी पढ़ें- Pok में हालात हुए काबू से बाहर, जनता ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा