Sonakshi Sinha: इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है और इसी बीच खबर आ रही की शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा से काफी नाराज हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी शादी के बारे में नहीं बताया। उनकी मां ने इस बात की पुष्टि की। पिछले हफ्ते की खबर आई थी सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड ज़हीर से शादी कर रही हैं। शादी की खबरों पर पहले रिएक्शन में शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वीकार किया कि उन्हें शादी के बारे में पता नहीं था।
Sonakshi Sinha से नाराज-
जब सोनाक्षी सिन्हा के मामा से उनके रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पुष्टि की शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा से नाराज हैं, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा भी शादी में शामिल होने वाले हैं। सोनाक्षी और ज़हीर 23 जून को शादी करेंगे, जो कि मुंबई में होगी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा की मां का कहना है कि वह लंबे समय तक नाराज़ नहीं रह सकते। सोनाक्षी उनकी लाडली है और शादी में शामिल ना होने का कोई सवाल ही नहीं उठाता है।
आजकल के बच्चे परमिशन नहीं लेते (Sonakshi Sinha)-
जैसा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने आपसे कहा कि आजकल बच्चे क्या कर रहे हैं वह सिर्फ बताते हैं परमिशन नहीं लेते, अगर सोनाक्षी अपनी पसंद के लड़के से शादी कर रही है, तो उन्हें परेशान क्यों होनी चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद 40 साल पहले अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी, यहां तक कि मैंने भी शादी करते समय अपना साथी खुद चुना है, किसी को भी अपने बच्चों को से ऐसी उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
3 महीने के लिए मुंबई से दूर-
वहीं सोनाक्षी सिन्हा के मामा ने शत्रुघ्न सिन्हा के पहले रिएक्शन का बचाव करते हुए कहा कि आपने उनसे यह बात तब की होगी, जब वह 3 महीने के लिए चुनाव के कारण मुंबई से दूर रहे थे। शायद फैमली ने उन्हें उनके आने के बाद इस बारे में बात करने के बारे में सोचा होगा। लेकिन अब वह मुंबई वापस आ चुके हैं, सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच में सब कुछ ठीक है।
ये भी पढ़ें- फायरिंग और धमकियों से परेशान हुए सलमान खान, कहा में अब थक…
शादी के बारे में नहीं पता-
शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बारे में नहीं पता था। उन्होंने कहा मेरे करीबी लोग मुझसे पूछ रहे हैं, कि मुझे इस शादी के बारे में क्यों नहीं पता और मीडिया को इसके बारे में पता है, “मैं बस इतना कह सकता हूं कि आजकल के बच्चे सहमति नहीं लेते मां बाप की और हमें बताने का इंतजार है।”
ये भी पढ़ें- Salman khan ने करवाया है सोनाक्षी का ज़हीर से रिश्ता? कौन हैं Sonakshi के मंगेतर..
