Kumari Selja: इस समय कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सिर्फ बीजेपी से ही नहीं बल्कि अंदरूनी लड़ाई झगड़े से भी लड़ रही है। पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा की कथित नाराजगी के सामने आने के बाद से भाजपा नेताओं ने उनको पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है और वह चाहें, तो बीजेपी में आ सकती हैं, उनका स्वागत है। वहीं बीजेपी के ऑफर पर पलटवार करते हुए, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कि बीजेपी सबसे पहले अपना घर देखें। जहां से कई नेता निकल चुके हैं।
बीजेपी की साजिश-
यहां तक की भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बोले कि शैलजा हमारी बहन है। उन्होंने इन खबरों को बीजेपी की साजिश बताया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है, कि हम सारे कांग्रेसी नेता मिलजुलकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह नाराजगी का मुद्दा तब उठा, जब बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र लॉन्च किया और उसमें कुमारी शैलजा उपस्थित नहीं थी। इसके बाद से ही बीजेपी ने न सिर्फ कांग्रेस पर निशाना साधा बल्कि शैलजा को पार्टी में आने का ऑफर भी दे दिया।
महिलाओं का सम्मान-
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल बिज ने कहा, कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं होता। मनोहर लाल खट्टर ने इसे दलितों के अपमान से भी जोड़ दिया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, कि सीएम का चेहरा तो कांग्रेस की तय नहीं कर पा रही, तो जीत क्या दर्ज करेगी। कुमारी शैलजा कांग्रेस की पहली महिला दलित चेहरा है। हरियाणा में उनके समर्थकों की संख्या बहुत अच्छी मानी जाती है। ऐसा कहा जा रहा है की टिकट बंटवारे को लेकर वह नाराज़ हैं।
ये भी पढ़ें- Haryana विधानसभा चुनाव में AAP, कांग्रेस या बीजेपी, कौन फायदे में, किसे ज्यादा नुकसान? समझें चुनावी समीकरण
घोषणा पत्र जारी-
इस नाराजगी का असर घोषणा पत्र जारी होने के दौरान मंच पर उनके न होने से पता चला। कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच द्वंद काफी पहले से ही है। दोनों एक दूसरे को प्रतिद्वंदि माने जाते हैं। दोनों के बीच यह द्वंद पहली बार सामने नहीं आया। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के समय ऐसा देखने को मिला था। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 में से 5 सीटें हासिल की। यह परिणाम साल 2019 के चुनाव से काफी बेहतर था।
ये भी पढ़ें- बधिर निशानेबाज शुभम वशिष्ठ की शानदार जीत पर बल्लभगढ़ में जोरदार स्वागत
