Donald Trump: एक बार फिर अमेरिका के चुनाव में जीत हासिल कर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुने गए हैं। यह दूसरी बार है जब वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। डोनाल्ड ट्रंप का जन्म साल 1946 में न्यूयॉर्क क्वीन्स में हुआ था। ट्रंप का पूरा नाम ज्यादातर लोगों को पता नहीं है. उनका पूरा नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप है। उनकी स्कूलिंग न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी से हुई थी और वह अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। भारत के गुरुग्राम और दिल्ली में भी ट्रंप टावर बने हुए हैं। आईए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
ट्रंप ने कहा से की पढ़ाई (Donald Trump)-
डोनाल्ड ट्रंप मैरी और फ्रेड ट्रंप की चौथी संतान हैं, उनके पिता एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर थे। उनकी स्कूलिंग न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी से हुई। यह एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल था, इसमें उन्होंने साल 1959 में 13 साल की उम्र में एडमिशन लिया। यह एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल था। ट्रंप ने यहां 1959 से 64 तक यानी 5 सालों तक पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के फोर्डहम यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां उन्होंने साल 1964 से 66 के बीच पढ़ाई पूरी की।
रियल एस्टेट बिजनेस (Donald Trump)-
इसके बाद वह व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस पेंसिलवेनिया में कॉमर्स की पढ़ाई करने चले गए। यहां पर उन्होंने साल 1966 में इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने साल 1971 में पिता का रियल एस्टेट बिजनेस जॉइन किया। उन्होंने ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन नाम का एक ब्रांड बनाया। ट्रंप की राजनीति में रुचि 1980 में शुरू हुई। हालांकि उनका ध्यान अपने बिजनेस पर ही रहा। उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर बहुत से प्रोजेक्ट पर काम किया। साल 2000 में उन्हें अप्रेंटिस नाम के टीवी शो से बड़ी पहचान मिली। शो के होस्ट के रूप में ट्रंप ने काफी लोकप्रियता हासिल की।
ये भी पढ़ें- बस में फोन चार्ज करने से हुई 18 साल के लड़के की मौत, जानिए पूरा मामला
व्यापारिक कौशल का प्रदर्शन-
उन्होंने अपने व्यापारिक कौशल का प्रदर्शन किया, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की घोषणा की और साल 2016 में हुए चुनाव में जीत हासिल की। इस चुनाव में उन्होंने हिलेरी क्लिंटन को मात दी। हालांकि इसके बाद 2020 में उन्हें जो बाइडेन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति सार्वजनिक तौर पर अभी ज्ञात नहीं है। लेकिन फोर्ब्स मैग्जीन के अनुमान के मुताबिक, ट्रंप की संपत्ति 6.6 बिलियन डॉलर के करीब हो सकती है। ट्रंप के होटल समेत कई बिजनेस हैं।
ये भी पढ़ें- अमेरिका में किसकी जीत से होगा भारत को फायदा? कमला हैरिस या ट्रंप, यहां जानें..