यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर रेस लगा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा यमुना एक्सप्रेस वे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर था।
दरअसल, गुरुवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 76 के करीब तीन युवक दौड़ लगा रहे थे। तभी किसी एक अज्ञात वाहन ने तीनों युवको को रौंद डाला। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हुआ वह कार नोएडा से आगरा की ओर जा रहा थी।
लोगों के अनुसार, तीनों युवक सिकंदरपुर गांव के रहने वाले थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साएं गांव वाले एक्सप्रेस-वे पर इकठ्ठे हो गए। लोगों ने वहां से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जाम हटवाने के लिए लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग वहां से हटने को राजी नहीं हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Nmz1nLux2Ps&t=3s