गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज गुरुग्राम का अचानक दौरा किया। खट्टर ने गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया और इन परियोजनाओं की गति में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
वहीं मुख्यमंत्री ने बसई फलाईओवर को डबल करने के दिए निर्देश दिए हैं। सोहना रोड़ पर ग्रीन बेल्ट में पार्किंग के नाम पर वाहन चालकों से की जा रही अवैध वसूली बंद होगी। आगामी एक मई से ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण को हटाया जाएगा और खेडकी दौला टोल प्लाजा को हटाने के बारे एनएचएआई, एचएसआईआईडीसी आदि संबंधित एजेसियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
मुख्मंत्री ने गुरुग्राम के सैक्टर-5 में गंदगी को देखकर अपना काफिला रुकवाया और निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने द्वारका एक्सप्रैस-वे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। अगले माह होगा फ्लाई-ओवर का उद्घाटन।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।