By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 9 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > हरियाणा > नूह में क्यों भड़की हिंसा? कौन है इसका जिम्मेदार, इन दो लोगों की मौत से जुड़ा है ये मामला
हरियाणा

नूह में क्यों भड़की हिंसा? कौन है इसका जिम्मेदार, इन दो लोगों की मौत से जुड़ा है ये मामला

Dastak Web Team
Last updated: August 8, 2023 8:52 pm
Dastak Web Team
Share
Nuh Violence
Photo Source - Twitter
SHARE

संगीता महावालिया

Nuh Violence: हरियाणा के नूह जिले में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान यह हिंसा भड़की। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई और करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह हिंसा एक वीडियो के जरिए फैली।

2 लोगों की हत्या का आरोप-

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के मानेसर गांव में रहने वाला मोनू मानेसर जो एक गौ रक्षा संस्था में काम करता है कुछ महीने पहले उस पर 2 लोगों की हत्या का आरोप है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह सभी को यह बता रहा है, कि वह इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए मेवात जा रहा है और सभी लोगों को शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का संदेश दे रहा है।

दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे-

इस वीडियो को देखने के बाद दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे और शोभायात्रा को भंग करने के इरादे से उन्होंने यात्रा पर पत्थरबाजी शुरू कर दी उसके बाद यह हिंसा इतनी बढ़ गई कि उन्होंने बसों, कारों, दुकानों आदि में आग लगाना शुरू कर दिया। जिसके कारण बढ़ती हुई हिंसा को देखते हुए हरियाणा के कई राज्यों में सरकार को धारा 144 लगानी पड़ी। इसके साथ ही हरियाणा के कई राज्यों में इंटरनेट सेवा को भी हफ्ते भर के लिए बंद करना पड़ा।

आखिर कौन है मोनू मानेसर-

हरियाणा के भिवानी के लोहारू में 16 फरवरी यानी गुरुवार को जली हुई एक बोलेरो कार में दो कंकाल मिले थे। मरने वालों की पहचान नासिर और जुनैद के रूप में की गई थी दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। परिजनों ने नासिर और जुनैद के अगवा होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया, कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर में अपहरण किया। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल और गौ रक्षा दल के मोनू मानेसर समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें- Nuh हिंसा से बदला समाज, कहीं घर पर हो रही पत्थरबाज़ी, तो कहीं हो रही जलाने की कोशिश

पुलिस को दी धमकी-

जुनैद और नासिर की हत्या का मामला गौ तस्करी से जुड़ा होने का दावा किया गया था। दरअसल जुनैद पर गौ तस्कर के 5 मामले दर्ज थे। जबकि नासिर का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं मिला। आरोपी मोनू मानेसर के समर्थन में हरियाणा में महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत में कहा गया था कि पुलिस अगर मोनू के गांव गई तो अपने पैरों पर वापस नहीं जाएगी। वहीं एसीपी हरेंद्र कुमार का कहना है कि अगर जरूरी हुआ तो पुलिस निश्चित रूप से गांव में दाखिल होगी।

मोनू मानेसर का पूरा नाम-

दरअसल मोनू मानेसर का पूरा नाम मोहित है, वह मानेसर का रहने वाला है। पिछले 10-12 साल से वह बजरंग दल से जुड़ा हुआ था। लेकिन पिछले कुछ सालों से गौ तस्करों से मुठभेड़ में मुख्य चेहरे के तौर पर सामने आया, उस पर युवक को गोली मारने का आरोप भी लग चुका था।

ये भी पढ़ें- Nuh Violence: खेत बेचकर खरीदी थी दुकानें, लोग बोले बिना नोटिस के चलाया बुलडोज़र

TAGGED:HARYANAMonu manesarNuhNuh Violence
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Jaundice Jaundice होने पर पीले पड़ने लगते हैं ये अंग, जानिए कैसे करें बचाव
Next Article Manoj Tiwary Team India: भारत के इस खिलाड़ी ने बदला संन्यास का फैसला, मैदान में आएंगे नज़र

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

आप भी जाने वो कानून जो महिलाओं को ताकतवर बनाते है

8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिसे पूरी दुनिया में महिलाओं को सम्मान देने के…

By Jyoti Chaudhary

87 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला से छीना वोट देने का अधिकार, झाड़ू की जगह कमल पर…, देखें वीडियो

आज यानी 25 मई को हरियाणा में चुनाव हो रहे हैं और हर व्यक्ति को…

By Dastak Web Team

VIDEO: ब्लैक-गोल्डन ड्रैस में करीना कपूर पहुंची मलेशिया

बेटे तैमूर के जन्म के बाद बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर एक से बढ़कर एक…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

Anoop Choudhary
हरियाणा

दिवंगत पत्रकार अनूप चौधरी की रस्म पगड़ी समारोह में पधारी हस्तियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By Dastak Web Team
Anoop Choudhary Passed Away
हरियाणा

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी

By Dastak Web Team
Jaguar Plane Crash
हरियाणा

भारतीय वायु सेना का विमान हरियाणा के पंचकूला में कैसे हुआ क्रैश? जानें पूरा मामला

By Dastak Web Team
World NGO Day
हरियाणा

विश्व एनजीओ दिवस पर ये 55 संस्थाएं सम्मानित, ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ एन.जी.ओ. द्वारा..

By Dastak Web Team
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?