राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार बनाने जा रहे है, जिसकी तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो गयी है। आपको बता दे सोमवार यानी आज गहलोत सरकार के 23 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री शामिल होंगे। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई की स्टोरी से मिली है। ये शपथ समारोह राज भवन में होगा।
खबरों की माने तो, आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में बीडी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादीलाल मीना, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीना, मास्टर भंवरलाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, उदयलाल आंजना और सालेह मोहम्मद शामिल हैं। इनके अलावा गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम बिश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जुली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र यादव और सुभाष गर्ग भी सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बिहार में अपनाया 17+17+6 फ़ॉर्मूला, अमित शाह ने किया ऐलान