रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन के तीन लेन विस्तार का उद्घाटन किया। 622 किलोमीटर लंबे आधे फ्लाईओवर ट्रैफिक सिग्नल से शहर वासियों के लिए सुगम यात्रा प्रदान करेगा। यह ITO और दक्षिण दिल्ली को जोड़ेगा। जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा के समय में कमी आएगी और साथ ही टी जंक्शन पर ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। यह फ्लाईओवर 50 करोड रुपए की लागत से बनाया गया है। इसमें तीन लेन रैंप, स्टिल्ट क्षेत्र और यू टर्न लूप हैं।
भीड़भाड़ से मुक्ति-
इसका ऊपरी रैंप लगभग 90 मीटर लंबा, निचला रैंप 95 मीटर लंबा और स्टिल्ट सेक्शन लगभग 360 मीटर लंबा है। फ्लाईओवर दक्षिण पूर्वी दिल्ली, आईटीओ, सराय काले खां, प्रगति मैदान और पूर्वी दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों के बीच यात्रा को प्रभावित करेगा। जिससे कि भीड़भाड़ से मुक्ति और सुगम यात्रा प्रदान होगी।
66 करोड़ रुपए की मंजूरी-
यह फ्लाईओवर सराय काले खां अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर भीड़ को कम करेगा। केजरीवाल ने उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना को 66 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई थी। लेकिन इसे 50 करोड़ रुपए में ही पूरा कर लिया गया। जिससे आईटीओ से आश्रम तक फ्लाईओवर से यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Delhi में एयर क्वालिटी बहुत खराब होने की संभावना, GRAP स्टेज 2 होगा लागू
102 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण-
मंत्री ने PWD अधिकारियों, इंजीनियरों, श्रमिकों, एजेंसियों और ठेकेदारों सहित फ्लाईओवर के निर्माण में शामिल सभी लोगों को बधाई दी और धन्यवाद दिया। उनका कहना है की 1947 से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 102 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘हम अपने अगले कदम के रूप में इसे दिल्ली में ट्रैफिक जाम के हर मुख्य बिंदु का अध्ययन कर रहे हैं। इसके आधार पर दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने के लिए आवश्यकता के मुताबिक यू टर्न फ्लाईओवर आदि का निर्माण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार शुरू करेगी प्रीमियम बस सेवा, प्रदूषण भी होगा कम