जूली चौरसिया
Vinesh Phogat: हाल ही में पेरिस ऑलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर अपने पहले ओलंपिक सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। विनेश फोगाट ने एक बार फिर से दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने दुनिया के सामने अपनी कड़ी मेहनत से एक मिसाल कायम की है। उन्होंने बैक टू बैक मैचों में ऐसा प्रदर्शन किया, जो खेल जगत के लिए एक मिसाल बन गया है। वह चार बार की विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और मौजूदा ओलंपिक में उन्होंने जापान की चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर जीत हासिल की। इसके बाद, क्वार्टरफाइनल में भी उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन को हराया, जो उनके आत्मविश्वास को दिखता है। यह जीत सिर्फ कौशल को ही नहीं दर्शाता, बल्कि यह उनकी मेहनत, समर्पण और लगन को दर्शाता है।
बजरंग पूनिया (Vinesh Phogat)-
मंगलवार को बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट को भारत के शेरनी कहा, पूनिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “विनेश फोगाट भारत की शेरनी हैं, जिन्होंने आज लगातार दो मैच जीते, चार बार की विश्व चैंपियन और गत ओलंपिक चैंपियन को हराया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन को भी हराया, लेकिन मैं आपको एक बात बता दूं, इस लड़की को उसके ही देश में लात घुसे मारे गए और इस लड़की को उसके ही देश की सड़कों पर घसीटा गया, यह लड़की दुनिया को जीतने जा रही है लेकिन वह इस देश के सिस्टम से हार गई।”
विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में
4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया
उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व World Champion को हराया
मगर एक बात बताऊं,
ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी
ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई…
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) August 6, 2024
यूट्यूबर ध्रुव राठी (Vinesh Phogat)-
उनकी इस जीत के बाद सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, इसके साथ ही बहुत लोग उनके उस संघर्ष की भी बात कर रहे हैं, जो उन्हें अपने ही देश में करना पड़ा। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “कभी मत भूलिए कि कैसे बेशर्म गोदी मीडिया और बीजेपी आईटी सेल ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी।” इसके साथ ही उन्होंने शेयर किए पोस्टर पर लिखा की अगर आप मुश्किल समय में उनके साथ खड़े नहीं हुए, तो आपको उसकी सफलता का श्रेय लेने का कोई अधिकार नहीं है।”
Never forget how the shameless Godi Media and BJP IT Cell tried to defame her
✊🇮🇳 pic.twitter.com/qIDQ3qmlF1
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) August 6, 2024
लंबे समय तक धरना-
दरअसल पिछले साल की शुरुआत में बजरंग पूनिया, विनेश फोगाच और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवान के साथ कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ दिल्ली में लंबे समय तक धरना दिया था। विनेश ने अपने देश में कई कठिनाइयों का सामना किया है। एक ओर जहां उन्होंने देश का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत की, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने देश में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने देश में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन सड़कों पर घसीटे जाने जैसी कठिनाइयों का सामना भी किया। उन्हें कभी सिस्टम से हार सामना करना पड़ा, जिसने उनकी चुनौतियों को बढ़ा दिया।
ये भी पढ़ें- Olympics 2024: खेलो इंडिया के तहत हरियाणा और पंजाब के साथ अन्याय! जबकि गुजरात और यूपी को…
लाखों लोगों के लिए प्रेरणा-
विनेश फोगाट का संघर्ष और उसकी जीत उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जो खुद को असमर्थ मानते हैं। इससे यह साबित होता है कि सही मार्गदर्शन, दृढ़ संकल्प, और आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। चाहे देश के सिस्टम से कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आई हों। विनेश का यह संघर्ष सिर्फ एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम के सामने खड़े संघर्ष की भी कहानी है। उन्होंने ना सिर्फ दुनिया में अपनी पहचान बनाई, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया। विनेश फोगाट का यह संघर्ष हमें सिखाता है कि जीवन में कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों की ओर बढ़ते रहना चाहिए। सच्ची जीत वही है, जो उन संघर्षों को पार करने के बाद हासिल होती है।
ये भी पढ़ें- मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीत कर रचा इतिहास, जानें जीत के पीछे के संघर्ष की कहानी
